फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने शातिर से असलहा फैक्टरी का भांडाफोड़

विज्ञापन
पुलिस लाइन में असलहा फैक्ट्री का खुलासा करते एसपी राजेश कुमार सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। विधानसभा चुनाव से पहले अपराधों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। असलहा बनाने वाले एक पुराने हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। आरोपी के पास से निर्मित और अर्ध निर्मित तमंचे, असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वॉट टीम प्रभारी विनोद मिश्र, बिंदकी कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव की टीम ने मंगलवार को जोनिहा चौराहा से आरोपी चुन्नू पाल को दो तमंचों के साथ गिरफ्तार किया।
कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने शातिर की निशानदेही पर क्षेत्र के धानेमऊ भगतताल के खंडहर से 12 तैयार तमंचे, दो अर्ध निर्मित तमंचे, कारतूस, और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि चुनाव के दौरान असलहों की मांग बढ़ जाती है। अराजकतत्व असलहों का दुरुपयोग करते हैं। पकड़े गए शातिर पर हुसैनगंज में 21 मुकदमे दर्ज हैं।
वह तीन माह पहले जमानत पर जेल से बाहर आया है। उसका भाई संतोष पाल जेल में निरुद्ध है। आरोपी का 1996 से लगातार आपराधिक इतिहास है। असलहों के साथ वह सात बार पकड़ा जा चुका है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें