फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत जा रही महिला को सांड़ ने मारा, मौत

विज्ञापन
सुन्दी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। रविवार सुबह करीब पौने पांच बजे फसलों की रखवाली करने जा रही एक वृद्धा पर अन्ना साड़ ने हमला कर दिया। इसमें वह लहूलुहान हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर गांव निवासी सुन्दी देवी (88) रविवार सुबह पौने पांच बजे घर से खेतों की ओर निकली थी। उनके पुत्र मनबोधन ने बताया कि मां फसल की रखवाली करने के लिए जा रही थी।
खेत के पास एक अन्ना सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और मां को घर ले आए। उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तभी मां ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना पर सुल्तानपुर घोष पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनबोधन ने बताया कि इलाके में अन्ना मवेशियों का झुंड रातों में फसलों को नुकसान पहुंचा जा रहा है और फसल बचाने के लिए मां खेत जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया।

मृतका के घर के बाहर गमगीन बैठीं महिलाएं। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें