फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से एक दिन पहले जेवरात कारीगर ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
कपिल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। शादी से एक दिन पहले जेवर बनाने वाले कारीगर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर फायर स्टेशन के पीछे रहने वाला कपिल गुप्ता (24) जेवरात कारीगर था। उसकी सोमवार को शादी थी। वधू पक्ष छिवलहा कस्बे के करनपुर गांव का है।
घर में शादी की तैयारी चल रही थी। रविवार को मायन पूजन का कार्यक्रम था। दोपहर करीब एक बजे कपिल बाइक लेकर घर से निकला। इसके बाद मिठनापुर रेलवे लाइन पर उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या की है। रेलवे ट्रैक किनारे खड़ी बाइक के नंबर से छानबीन पर मृतक का मोबाइल नंबर मिला।
पुलिस ने उसकी मां अनीता ने घटना की जानकारी दी। मृतक के बाबा रामप्रसाद गुप्ता ने बताया कि पौत्र को किसी प्रकार की समस्या नहीं थी। उसकी शादी की एक साल से बातचीत हो रही थी।
शादी से दिक्कत होती तो इतने दिनों में कोई बात सामने आती। मृतक की मां और बहनें कल्पना और निधि बदहवास दिखीं। दोनों बहनों के बीच कपिल इकलौता भाई था।
पिता सुभाष बंगलूरू की एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें