फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बजकर पांच मिनट पर बड़ौरी टोल से क्रास हुआ था लूटा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थानाक्षेत्र हाईवे से शुक्रवार रात टायर लदा ट्रक लूटने के मामले में पुलिस ने रविवार को अज्ञात वैन सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने चालक को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

पुलिस को कहानी में झोल नजर आ रहा है, वहीं जिले में ट्रक के आने की सीसीटीवी कैमरे में पुष्टि के बाद पुलिस के लिए टायर लदा ट्रक बरामद करना भी चुनौती बना है।
इटावा निवासी रामकुमार कानपुर के कपूर ट्रांसपोर्ट फारवर्डिंग कंपनी एजेंसी का ट्रक चलाता है। वह कानपुर पनकी से शुक्रवार शाम अपोलो कंपनी के टायरों का भाड़ा लादकर प्रयागराज जा रहा था।
विज्ञापन

थरियांव के आमापुर के पास वैन सवार चार बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक करके रोक लिया था। इसके बाद चालक को मारपीट कर बंधक बना लिया।
देर रात बदमाश चालक को उन्नाव जिले इंदमऊ के पास पेड़ में बांधकर ट्रक लेकर भाग गए थे। शनिवार को चालक और ट्रांसपोर्टर ने थरियांव थाने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने चालक के बयान पर सीसीटीवी खंगाले हैं। कानपुर से प्रयागराज जाते समय जिले के कल्यानपुर थानांतर्गत बड़ौरी टोल प्लाजा पर रात करीब आठ बजकर पांच मिनट पर यह ट्रक निकला है।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब एक घंटे बाद रात करीब नौ बजे ट्रक थरियांव हाईवे पहुंचा होगा। पुलिस को पूछताछ में चालक ने बताया कि बदमाश ट्रक और उसे हुसैनगंज, रायबरेली मार्ग से उन्नाव ले गए थे।
इस दौरान आंख में पट्टी भी बांध रखी थी। पुलिस के जेहन में सवाल उठा है कि आंख में पट्टी थी तो उसे बदमाशों के रुट का उसे पता कैसे लगा।
एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चालक की तहरीर पर मारपीट कर ट्रक लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाने और स्वॉट टीम को जांच में लगाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें