फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को बंधक बनाकर लूटपाट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर में 28 फरवरी की शाम दुकानदार को बंधक बनाकर घर से लूटपाट किए जाने के मामले में बुधवार रात कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीन-चार अज्ञात बदमाशों पर तमंचे के बल पर बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

राधानगर अंदौली पुलिया के पास मनोज सिंह की कापी-किताबों की दुकान है। दुकान से करीब 300 मीटर दूरी पर उनका घर है। मनोज सिंह की दुकान में 28 फरवरी को दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे थे। जहां उन्हें तमंचा सटाकर घर ले गए।
जहां घर के पास एक बदमाश पहले से मौजूद था। तीनों बदमाशों ने मनोज सिंह को जान से मारने की धमकी देकर घर में लूटपाट की थी। अलमारी का लॉकर खोलकर 25 हजार नकद और तीन लाख के जेवरात लूट ले गए थे।
विज्ञापन

पुलिस वारदात को संदिग्ध बताकर रफादफा करने में जुटी थी। आखिर ममें तीन दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि लुटेरों का कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें