फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की बाउंड्री ढहाने के मामले में 50 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
जिला अस्पताल की तोड़ी गयी नव निर्मित बाउंड्री। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल की बाउंड्री निर्माण का रविवार रात विरोध करने के मामले में 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों पर सरकारी दीवार ढहाने, बलवा और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की दीवार का निर्माण रविवार को कराया जा रहा था। दीवार निर्माण का मेडिकल कारोबारियों और कुछ भाजपा नेताओं ने विरोध किया था। इसके बाद निर्माण को बंद करा दिया गया था।
विरोध की सूचना पर एसडीएम प्रमोद झा और तहसीलदार विकास पांडेय पहुंचे थे। मामले में कानपुर लघु उद्योग निगम के अधीक्षण अभियंता बद्री प्रसाद त्रिपाठी की ओर से कोतवाली में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अभियंता का आरोप है कि जिला महिला चिकित्सालय की बाउंड्री का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। एक हिस्सा बचा हुआ था। जिसे रविवार शाम बनवाया जा रहा था।
इस दौरान मेडिकल स्टोर की मालकिन स्मिता सिंह और 40-50 लोग पहुंचे और दीवार गिरा दी। जिससे सरकारी कार्य में बाधा पैदा हुई। यह लोग नारेबाजी भी करने लगे। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में और भी नाम प्रकाश में आएंगे।
यूथ आईकॉन है स्मिता सिंह
जिला अस्पताल की अर्ध निर्मित बाउंड्री ढहाने में मुख्य आरोपी बनीं स्मिता सिंह यूथ आईकॉन है। वह समाजसेवी भी हैं। एनजीओ का संचालन करती है।
पुलिस प्रशासन बना रहा मूक दर्शक
जिला अस्पताल बाउंड्री निर्माण कराने का विरोध होने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस पहुंच गई थी। उनकी मौजूदगी में निर्माण कराया जा रहा था। उनके सामने ही भीड़ ने हंगामा किया और दीवार गिरा दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन मूकदर्शक भूमिका में नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें