पकड़ा गया गोवंश लदा कंटेनर। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बहुुआ/अल्लीपुर। ललौली और मलवां पुलिस टीमों ने मंगलवार को चुनावी चेकिंग के दौरान गोवंश लदे दो कंटेनर पकड़े हैं। वाहन छोड़कर चालक और तस्कर मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस ने बरामद गोवंश गोशाला भेजे हैं। वाहन नंबर के आधार पर मालिक और चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
ललौली थानाक्षेत्र के बहुआ कस्बे के पास चेकिंग के दौरान एक कंटेनर पकड़ा गया है। दतौली चौकी बैरियर पर पुलिस चेकिंग दौरान कंटेनर रोकने का प्रयास किया। चालक मौके से भागने सफल हुआ।
दतौली चौकी इंचार्ज कालिका सिंह ने कंटेनर का पीछा किया। जिसके बाद बहुआ बैरियर के पास वह खड़ा मिला। कंटेनर में 26 गोवंश जिंदा और एक मृत मिला। इन गोवंशों को मुत्तौर गोशाला भेजा गया है।
उधर, कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मलवां थाने के पास क्लस्टर मोबाइल पुलिस की चेकिंग देेखकर चालक और तस्कर कंटेनर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। कंटेनर से 23 गोवंश जिंदा और तीन मृत मिले। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने मवेशियों को शिवराजपुर गोशाला भेज दिया।