फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 सौ मीट्रिक टन डीएपी से खत्म होगी किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। इफ्को ने जिले के लिए 3712 मीट्रिक टन डीएपी और एलाट कर दी गई है। डीएपी की यह रैक आने से किल्लत खत्म हो जाएगी और गेहूं बुवाई करने वाले किसानों को साधन सहकारी समितियों से खाद आसानी से मिल सकेगी। डीएम के निर्देश पर डीएपी का आवंटन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

पीसीएफ और सहकारी समितियों के गोदाम खाली पड़े हैं। जिन किसानों को गेहूं की बुवाई करनी है, उनको राहत दिलाने के लिए रविवार को रैक प्वाइंट पर 3712 मीट्रिक टन डीएपी आ जाएगी।
यह डीएपी गुजरात के कांडला प्लांट से आ रही है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रामनयन सिंह ने बताया कि साधन सहकारी समितियों के लिए 1765 मीट्रिक टन डीएपी का आवंटन हुआ है।
विज्ञापन

इसी प्रकार केंद्रीय उपभोक्ता सहकारिता भंडार को 160 मीट्रिक टन, पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र को 110 मीट्रिक टन, जिला सहकारी संघ 130 मीट्रिक टन, इफ्को सेवा केंद्र बिंदकी 200 मीट्रिक टन, यूपी एग्रो को 72 मीट्रिक टन, आईएफएफडीसी व एग्री जंक्शन को 200 मीट्रिक टन और 75 मीट्रिक टन अन्य बिक्री केंद्रों के लिए आवंटन किया गया है।
जो बची हुई डीएपी है, उसे गोदाम में भंडारण किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि ई-पॉस मशीन से ही डीएपी की बिक्री की जाएगी। बिना ई-पॉस मशीन के बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें