फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्मिशिएल वाहनों पर 15 करोड़ का टैक्स बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में व्यावसायिक वाहनों पर दो साल का करीब 15 करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। एआरटीओ ने अभियान चलाकर वाहनों पर कार्रवाई चालू की है।
विज्ञापन

जिले में करीब 11 हजार व्यावसायिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें करीब आठ हजार से अधिक व्यावसायिक वाहनों का 15 करोड़ के करीब टैक्स नहीं जमा है।
कोरोना काल के दौरान खड़े रहे वाहनों के चलते मालिक छूट मिलने की आस लगाए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। परिवहन आयुक्त के आदेश पर टैक्स बकाया वाहन मालिकों से वसूली के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग के प्रवर्तन दल की टीम ने एआरटीओ सुरेश चंद्र यादव और पीटीओ जीएन मिश्रा ने टैक्स वसूली अभियान में नौ वाहनों को सीज किया है। 80 वाहनों का टैक्स बकाए पर ऑनलाइन चालान किया गया है। एआरटीओ अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि वाहन मालिकों को टैक्स जमा करने पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें