फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी की तैयारियों की 19 को डीएम करेंगी समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 23 जनवरी को 24 केंद्रों में होने वाली परीक्षा में 11 हजार 246 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए डीएम अपूर्वा दुबे ने बुधवार को विकास भवन सभागार में बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा में कक्ष् ानिरीक्षकों की ड्यूटी के लिए 760 शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। केंद्रों में प्रशासनिक अधिकारियों की पर्यवेक्षक में ड्यूटी लगाई गई है।
पर्यवेक्षक परीक्षा तिथि के एक दिन पहले केंद्र का निरीक्षण करने के साथ उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था देखेंगे। परीक्षा केंद्रों को चार सेक्टरों में बांटा गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट पद पर तीनों एसडीएम और तहसीलदार सदर की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर की परीक्षा पहली पाली में 24 केंद्रों में होगी। इस पाली के लिए आठ स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दूसरी पाली में 16 केंद्रों में होगी। इसमें छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
इसके अलावा सेक्टरवार चार सचल दलों का गठन किया गया है। इनकी जिम्मेदारी दोनों पालियों के प्रश्नपत्र केंद्र तक पहुंचाने के साथ उत्तर पुस्तिकाओं के सील पैक बंडल जिला कोषागार तक पहुंचना है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 19 जनवरी को टीईटी की तैयारियों की समीक्षा डीएम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें