फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसोसिएट प्रोफेसर की नौकरी छोड़ खोली कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के रानी कालोनी निवासी विनय श्रीवास्तव ने एसोसिएट प्रोफेसर की नौकरी छोड़ कर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी खोल युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। इनकी कंपनी से जुड़े 53 लोगों को पांच से 15000 तक मासिक वेतन मिल रहा है। विनय का यह प्रयास युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने का प्रेरणा स्रोत बना है।
विज्ञापन

विनय श्रीवास्तव इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। इन्होंने इंजीनियरिंग करने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज मुजफ्फरनगर और मेरठ में 2014 से 2016 तक एसोसिएट प्रोफेसर की नौकरी की। 65 हजार मासिक पैकेज की नौकरी में विनय का मन नहीं लगा।
विनय ने बताया कि बेरोजगार युवाओं को देखकर उनका मन हमेशा दुखी होता था। इसीलिए नौकरी छोड़कर टेक आफ इंडिया (इवेंट मैनेजमेट) कंपनी खोली। इसका काम वह खुद देखते हैं।
विज्ञापन

उनकी दूसरी कंपनी टेक आफ कांस्ट्रक्शन है। यह कंपनी छोटा भाई सिविल इंजीनियर विजय श्रीवास्तव देखता हैं। दोनों कंपनियों में 53 कर्मचारी हैं। उनके पिता सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक हैं। मां मधुबाला श्रीवास्तव गृहिणी हैं।
विनय ने बताया कि उनकी कंपनी तीन लाख के नीचे के काम नहीं लेती। उन्हें पहला काम 2018 में सामूहिक विवाह का मिला था। इसके बाद आईटीआई में 21 मई को साइकिल वितरण के कार्यक्रम के आयोजन का जिम्मा मिला था।
उनका काम देखकर ज्यादातर सरकारी बड़े कार्यक्रम उनकी कंपनी को ही मिलते हैं। बताया कि कोरोना के पहले उनकी कंपनी के टर्नओवर सालाना एक करोड़ के आसपास था, लेकिन कोरोना के बाद घटकर 50 प्रतिशत बचा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को वेतन देने के बाद आठ से नौ लाख कंपनी को सालाना आय हो रही है। उनका प्रयास कंपनी को बढ़ाकर अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें