फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: छेड़खानी से तंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, शिकायत पर पीड़ित पक्ष का पुलिस ने किया चालान

Thu, 23 Sep 2021 03:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

फतेहपुर में छेड़खानी से तंग आकर एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है। वहीं शिकायत करने पर पुलिस ने पीड़ित पक्ष का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
मृतका के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर के जहानाबाद में छेड़खानी से परेशान किशोरी ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना का विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने किशोरी की परिजनों से मारपीट की।
विज्ञापन


मामले की शिकायत पर पुलिस ने चचेरे भाई का शांतिभंग में चालान किया। मौके पर बिंदकी सीओ पहुंचे हैं। जहानाबाद के एक गांव में गणेश प्रतिमा की स्थापना हुई थी। इंटर की छात्रा (15) 17 सितंबर की शाम गांव की दो किशोरियों के साथ गई थी।

रास्ते में गांव के दो युवकों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। छात्रा के  परिजनों ने आरोपियों के घर पहुंचे और शिकायत की। नाराज आरोपी पक्ष के 18 सितंबर को 20-25 लोगों ने किशोरी के घर हमला किया। हमले की शिकायत लेकर किशोरी का चचेरे भाई थाने पहुंचा।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी के चचेरे भाई का चालान किया है। पुलिस की कार्रवाई से किशोरी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। किशोरी ने कमरे में दुपट्टे के फंदे से सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक राकेश पांडेय ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें