फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज, बूंदाबांदी ने दिलाई निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जन्माष्टमी पर मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए और दोपहर के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे हफ्तेभर से उमस भरी गर्मी का दंश झेल रहे लोगों को राहत मिल गई।
विज्ञापन

सावन का महीना खत्म होने के बाद से गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है, लेकिन सोमवार को अचानक मौसम में बदलाव हुआ। बादलों से आसमान घिर गया। दोपहर बाद हल्की बारिश शुरू हुई। इस बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिला दिया है।
पारा में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम पारा 30 डिग्री दर्ज किया गया, जो रविवार को 31 डिग्री था। वहीं, न्यूनतम पारा 26 पर ही है। मौसम वैज्ञानिक सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि तीन सितंबर तक जिले में गरज, चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवा चलेगी। इससे मौसम में नमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

हल्की बारिश से फसलों को फायदा
मौसम में नमी और बारिश होने से फसलों को फायदा हुआ है। हफ्तेभर से हो रहे तेज धूप से खेतों की नमी कम हो गई थी। इससे तिल, ज्वार, अरहर और उरद, मूंग की फसलें मुर्झाने लगी थीं। हल्की बारिश से फसलों में हरियाली आ गई है। वहीं, इस समय 50 फीसदी धान की फसल में बालियां निकलने का समय है। मौसम में नमी और हल्की बारिश से धान की बालियां जल्दी निकल आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें