फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून हुआ कमजोर, गर्मी ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मानसून कमजोर होते ही गर्मी का असर फिर से बढ़ने लगा है। उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। कूलर, पंखा की हवा भी गर्मी के आगे असर नहीं कर रही हैं। दिनभर लोग पसीना से तर बतर हो रहे हैं। पारा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में दबाव न बनने के कारण मानसून कमजोर हो गया है। इससे बारिश नहीं हो रही है और तापमान में उछाल आ रहा है। हफ्ते भर में सात डिग्री अधिकतम और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है। सुबह होते ही चटख धूप निकल रही है, जिसमें लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
घर में लगे पंखों की हवा से भी गर्मी कम नहीं हो रही है। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थरियांव कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्नदाब क्षेत्र न बन पाने के कारण मानसून कमजोर हो गया है। जिले में दो से पांच जुलाई के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले सप्ताह से मानसून फिर से सक्रिय होगा।
विज्ञापन

बिजली कटौती बनी मुसीबत
उमस भरी गर्मी के रुख के साथ बिजली की आंख मिचौली भी शुरू हो गई है। जो लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। उपकेंद्र की मशीनें बार-बार ट्रिप हो रही हैं और हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट हो रहा है। बेरुईहार उपकेंद्र की 11 केवीए लाइन में सोमवार रात को फाल्ट हो गया और सुबह 10 बजे तक बिजली बंद रही। इससे शहर के कटरा अब्दुलगनी, ज्वालागंज, मसवानी, पीरनपुर मुहल्ले की बिजली गुल रही। 10 बजे जब बिजली आपूर्ति बहाल हुई, तो लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें