फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाज नहीं आ रहे लोग, दिनभर निकले सड़क पर

विज्ञापन
ज्वालागंज में मेडिकल स्टोर में दवा लेने के लिए बगैर सामाजिक दूरी बनाए खड़े लोग। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन के बावजूद शुक्रवार को सड़कों और गलियों में लोग चहलकदमी करते मिले। पिछले दो दिन की अपेक्षा सड़कों पर लोग अधिक दिखे। कुछ जगहों पर पुलिस ने सख्ती भी दिखाई। बाकी जगहों पर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते नजर आए।
विज्ञापन

25 मार्च से चालू लॉकडाउन के अनुपालन में बच्चे और उम्रदराज ही ज्यादा हैं। जो सड़क पर दिख रहे हैं उसका एक बड़ा हिस्सा युवा वर्ग है। शुक्रवार की सुबह एक घंटे की पड़ताल में जरूरी सामान की खरीदफरोख्त के दौरान बाइक सवार अधिक दिखे। आवास विकास कालोनी रही या फिर सिविल लाइंस का पॉश इलाका। हर जगह पर जनता का सड़क पर निकलना देखा गया। शुक्रवार की सुबह आठ बजे ही बाकरगंज में काफी चहलपहल हो चुकी थी। दोपहर में तो रोड देखकर पता ही नहीं लग पा रहा था कि लॉकडाउन भी लगा हुआ है। कहने को दवा, दूध, किराना और सब्जी की दुकान ही खोलने का आदेश है लेकिन यहां पर और भी दुकानें खुली दिखीं। मसलन पक्का तालाब तिराहा पर ही एक मिठाई की दुकान खुली थी। पांच ग्राहक भी सामाजिक दूरी को धता बताते हुए दुकान पर मौजूद थे। ऐसा ही एक और होटल इसी रोड पर खुला था और तमाम लोग खड़े होकर अपना अपना हाल बयां कर रहे थे। सड़कों पर सन्नाटा केवल दोपहर डेढ़ बजे से ढाई बजे तक ही रहा, इसके पीछे वजह इस दौरान की चटक धूप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें