फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में खांदी, गौरा बुजुर्ग गांव में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिवलहा। रामगंगा नहर से जुड़े रजबहा की खांदी कट जाने से गौरा बुजुर्ग गांव के अंदर तक पानी पहुंच गया। आधे गांव के रास्ते जलमग्न हो गए और कई लोगों के घरों में पानी पहुंच गया है। सूूचना के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी खांदी बांधने नहीं पहुंचे। लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

हथगाम ब्लाक के गौरा बुजुर्ग गांव की आबादी करीब चार हजार है। गांव के दक्षिण में एक किमी दूर रामगंगा नहर है। गांव के पास से ही गौरा माइनर निकली है। इस माइनर से करीब 50-60 बीघा फसलों की सिंचाई होती है।
सोमवार रात खांदी कट गई और गांव के अंदर तक पानी घुस गया। सड़क पर करीब एक फीट तक पानी भर गया है। एई अनिल वर्मा ने बताया कि खांदी कटने की सूचना नहीं मिली है। टीम भेज कर खांदी बंधवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें