फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बनने के दूसरे दिन ट्रांसफार्मर हटाने का काम शुरू

विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री के प्लाट में रखे ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। राकेश सचान को कैबिनेट मंत्री बनाए जाते ही विद्युत विभाग को उनके प्लाट पर रखे ट्रांसफार्मर हटवाने की याद आ गई है। 25 मार्च को सचान के कैबिनेट मंत्री की शपथ लेते ही दूसरे दिन से विभाग ने ट्रांसफार्मर सड़क के फुटपाथ पर शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। फुटपाथ पर प्लेटफार्म बनाने का काम शुरू कराने के साथ बिजली के नए पोल भी मौके पर रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में आवास विकास कालोनी स्थित स्कूल के नाम आरक्षित प्लाट का सचान ने पूर्व सांसद रहते हुए आवंटन कराया था। इस प्लाट पर बिजली विभाग ने कई ट्रांसफार्मर लगा रखे हैं। इन्हें हटाने के लिए पूर्व सांसद रहते हुए सचान ने इस्टीमेट राशि भी जमा की थी। इसके बावजूद तीन साल तक बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर हटाने की सुध नहीं आई। सचान के मंत्री बनते ही विभाग हरकत में आ गया।
अधिशासी अभियंता (विद्युत प्रथम) रामसनेही यादव का कहना है कि शिफ्टिंग का काम जरूरी कामों के बीच समय निकालकर किया जाता है। वित्तीय साल की समाप्ति के पहले ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें