सिंग होम में बच्चे की मृत्यु के बाद विरोध करते परिजन व पूर्व सैनिक। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। तांबेश्वर चौराहे के पास स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। इसकी जानकारी पर परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बडौरी गांव की प्रसूता अन्नपूर्णा वर्मा को आशा बहू ने इस नर्सिंग होम में 28 फरवरी को भर्ती कराया था। जहां पर उसे सामान्य प्रसव हुआ, लेकिन प्रसव के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। अस्पताल में कोई भी सुविधा न होने के कारण बच्चे को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रसूता के पिता सेवानिवृत्त कैप्टन मेवालाल वर्मा ने बताया कि चार दिन बाद बच्चे की मौत हो गई। जिले में ज्यादातर नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग की रहमों करम पर चल रहे हैं। नर्सिंग होम के स्टाफ की लापरवाही के चलते बच्चे की जान गई है। बच्चे की मौत की सूचना पर सैनिक संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने अस्पताल संचालक पर कार्रवाई की मांग की।