फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठप हो गई डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना

विज्ञापन
कस्बे के सड़क फुटपाथ पर लगा कूड़ा का ढेर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। नगर पालिका की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना ठप हो गई है। टेंडर कराकर निजी कंपनी को कूड़ा कलेक्शन का जिम्मा सौंपा गया था। लोगों से सर्विस चार्ज वसूल न होने के कारण 23 वार्डों में योजना बंद हो चुकी है।
विज्ञापन

एक साल पूर्व नगर पालिका ने एक कंपनी को नगर के 25 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम दिया था। इनमें 25 कर्मचारी कूड़ा कलेक्शन के लगे थे।
इसके बदले में घरेलू उपभोक्ताओं से 30 रुपये और कामर्शियल उपभोक्ताओं से 100 रुपये प्रतिमाह की दर से वसूल होना था। कूड़ा कलेक्शन का चार्ज न जमा होने से संस्था काम छोड़कर चली गई।
ऐसे में कूड़ा कलेक्शन का काम ठप हो गया। वर्तमान में मात्र दो वार्ड पुरानी बिंदकी और बाजार पश्चिमी में यह योजना चल रही है। मार्च में शुरू हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए अब पालिका के सामने चुनौती खड़ी है।
विज्ञापन

कूड़ा कलेक्शन का काम बंद होने से लोग रोड किनारे कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे गलियों में गंदगी फैली रहती है। ईओ नगर पालिका निरुपमा प्रताप ने बताया कि कूड़ा कलेक्शन चार्ज न जमा होने यह योजना लड़खड़ा गई है। फिलहाल सभी वार्डों में पालिका कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें