फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहली बार होगी पीसीएस परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में पहली बार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस परीक्षा कराएगा। 24 अक्तूबर को दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए जिलेभर में 35 केंद्र बनाए जाने हैं। परीक्षा केंद्रों के सत्यापन के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 38 स्कूलों की सूची डीएम को भेजी है। स्कूलों का सत्यापन एसडीएम ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में पीईटी और नीट की परीक्षा के बाद अब जिले में पीसीएस परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। शासन से निर्देश मिलते ही प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने मानकों के सत्यापन के लिए डीएम को 38 माध्यमिक स्कूलों की सूची भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें