बकेवर। कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने देवमई ब्लाक के कई गांवों का भ्रमण कर समस्याएं सुनीं। इस दौरान राज्यमंत्री ने रूसी परसदेपुर होकर कानपुर की सीमा तक आठ किमी लंबी पक्की सड़क का निर्माण कराने की घोषणा की।
राज्यमंत्री ने शादीपुर, मिराई, परशदेपुर के ग्रामीणों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनीं। चुनाव के बाद पहली बार क्षेत्र में आए राज्यमंत्री ने गिले शिकवे दूर किए। इसी शिकायत को दूर करने के लिए मंत्री ने देवमई से लेकर रूसी, परसदेपुर होकर कानपुर की सीमा तक आठ किमी डामर रोड का निर्माण कराने का ऐलान किया।
उधर, राज्यमंत्री का ग्राम प्रधानों ने स्वागत किया। इस मौके पर चंद्रकांत तिवारी, श्याम दीक्षित, मानस पांडेय, ठाकुर प्रसाद, सौरभ, मयंक दीक्षित, गोलू शर्मा, अरशद खान, अजीत प्रजापति, गोलू अवस्थी, लक्ष्मीकांत और नरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।