फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 माध्यमिक शिक्षक कल होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग 75 शिक्षकों को सम्मानित करेगा। इनमें 50 वित्तविहीन और 25 में राजकीय और एडेड विद्यालय के शिक्षक शामिल हैं। शिक्षकों की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन सभी को पांच सितंबर को विकास भवन सभागार में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण काल में भी बच्चों को पढ़ाने से लेकर सामाजिक क्षेत्र में उत्कर्ष काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में नया कार्य करने, महामारी के समय प्रशासन के सहयोग में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले शिक्षक शामिल होंगे। पहला मानक है कि पढ़ाए जाने वाले विषय में बच्चे बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हों।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने सभी जोन प्रभारियों से अच्छा काम करने वाले शिक्षकों की सूची मांगी है। डीआईओएस ने बताया कि शनिवार की सुबह तक सभी जोन प्रभारियों की भेजी गई सूचियां दफ्तर में जमा हो जाएंगी। इनमेें 75 शिक्षकों का अंतिम चयन कर सूची तैयार कर ली जाएगी। चयनित शिक्षकों को पांच सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें