फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर उफान की ओर गंगा, 24 घंटे में दो फुट बढ़ा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पहाड़ों में हो रही जोरदार बारिश से एक बार फिर गंगा नदी में उफान आया है। 24 घंटे में दो फीट से अधिक पानी बढ़ा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ चौकियों में तैनात कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार, भिटौरा में सोमवार को गंगा का जलस्तर 98.680 मीटर था, जो मंगलवार केे 99.420 मीटर पर पहुंच गया। गंगा में खतरे का निशान 100.86 मीटर पर है। गंगा नदी के उफान से पांडु नदी में भी पानी बढ़ने लगा है। इससे दोनों नदियों के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। लोग बाढ़ को लेकर चिंतित हैं।
बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांव
बेरीनारी, रामघाट, जाड़े का पुरवा, औसेरीखेड़ा, बेनीखेड़ा, बिंदकी फार्म, दरियापुर बांगर, दरियापुर कटरी, मदारपुर, नयाखेड़ा, बड़ा खेड़ा, मल्लू खेड़ा, सधनहा, कालीकुंडी, बंबोरीखेड़ा, पचघरा गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें