फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों के मवेशी लदे दो ट्रक हाईवे पर पुलिस ने पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर पुलिस ने शुक्रवार रात मवेशियों से लदे दो ट्रकों को पकड़ा है। चार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मवेशियों को कौशांबी से उन्नाव ले जाया जा रहा था। कोतवाली पुलिस ने सूचना पर एक ट्रक गुरुवार रात लोधीगंज हाईवे पर पकड़ा। वहीं, दूसरा ट्रक शुक्रवार रात करीब एक बजे आरटीओ कार्यालय के पास से पकड़ा है।
पुलिस ने एक ट्रक से 31 व दूसरे ट्रक से 19 मवेशी बरामद किए हैं। ट्रकों से आरोपी मो. अली, नौशाद अली निवासी मुरादाबाद, अर्जुन निवासी मियतपुरा जिला प्रयागराज, नत्थू पटेल निवासी भरवारी जिला कौशांबी को गिरफ्तार किया गया हैं। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पशुओं से लदे दो ट्रकों को पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें