फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने से कोटेदारों की दुकानों में सीधे राशन भेजा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। शासन के निर्देश पर अगले माह से कोटेदारों को राशन एफसीआई के गोदामों से राशन नही उठाना पड़ेगा। विभाग इनकी दुकानों में राशन भेजेगा। सारी व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि कोटेदारों तक राशन पहुंचाने के सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। कोटेदारों की दुकानों तक जाने के लिए रूट चार्ट बनाकर दिए गए हैं। जिन कोटेदारों की दुकानों तक ट्रक नहीं जा पाएंगे उनको दुकानों की चौहद्दी बदलने के आदेश दिए गए हैं।
वहीं, चौहद्दी न बदलने पर जहां तक ट्रक आसानी से पहुंचेंगे, वहां से कोटेदारों को राशन उठाना पड़ेगा। जिसका खर्च कोटेदार वहन करेंगे। कोटेदारों को एंड्रायड मोबाइल रखना होगा। मोबाइल में रिसीविंग एप डाउनलोड करना है। इसी ऐप के माध्यम से राशन पाने का संदेश भेजना पड़ेगा। राशन की डिलीवरी करने वाले ट्रकों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें