फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से मजदूर का घर व गृहस्थी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। खेत में मजदूरी करने गए परिवार की गृहस्थी आग की चपेट में आकर स्वाह हो गई। संदिग्ध हालात में लगी आग की जानकारी होते ही परिवार भाग कर मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र के चक रसूलाबाद गांव निवासी झूरी पासवान मजदूरी करता है। वह मंगलवार की सुबह परिवार के साथ एक खेत पर फसल काटने गया था। घर पर ताला लगा था। दिन में करीब तीन बजे अचानक उसके घर में आग लग गई। लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इसकी खबर झूरी को लगी तो वह घर आया और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई।
झूरी के मुताबिक, आग से घर में रखी 20 बोरी सीमेंट, गेहूं, चावल, कपड़े, बिस्तर व 1500 रुपये जलकर राख हो गए। बताया कि कालोनी मिली थी और उसी के निर्माण के लिए 20 बोरी सीमेंट लाकर रखी थी। घर में एक दाना अनाज खाने को नहीं बचा है। उसने किसी के द्वारा आग लगाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें