फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी से 20 मीटर दूर साड़ी सेंटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर की चौडगरा चौकी से महज 20 मीटर की दूरी पर चोरों ने एक साड़ी की दुकान में सेंध लगाकर माल पार कर दिया। भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के साई गांव निवासी रवींद्र सिंह की चौडगरा-साई रोड पर राजा साड़ी सेंटर के नाम से दुकान हैं। दुकान की दूरी पुलिस चौकी से महज 20 मीटर है। सोमवार की रात चोरों ने दुकान के पीछे सेंध लगाई। नगदी और सामान उठा ले गए। सुबह जब रवींद्र दुकान पहुंचे और शटर उठाया तो सारा सामान बिखरा देखकर दंग रह गए। दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगी थी।
पुलिस ने जांच की। दुकान मालिक के मुताबिक चोर 200 साड़ी, 15 पीस लहंगा, 20 पीस पैंट-शर्ट, 20 जींस व एक हजार की नगदी ले गए हैं। चौकी में दो उपनिरीक्षक व आठ सिपाहियों का स्टाफ होने के बावजूद वारदात होना पुलिस की सक्रियता की पोल खोल रही है। कल्यानपुर थानेदार केशव वर्मा ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे में चोरी की वारदातों को लेकर व्यापार मंडल ने नाराजगी जताई है। व्यापार मंडल चौडगरा के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह गौर उर्फ पप्पू ने कहा कि अगर सप्ताहभर के अंदर पुलिस चोरों को नहीं पकड़ती है तो व्यापार मंडल इसकी शिकायत के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें