राधानगर में वीरांगन झलकारी बाई के चित्र पर माल्यार्पण करते समाज के लोग
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। अखिल भारतीय युवा कोली/कोरी समाज ने वीरांगना झलकारी बाई की जयंती मनाई। रविवार को शहर के राधानगर स्थित एक गेस्टहाउस में वीरांगना के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य की चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि कोरी समाज में जन्मी वीरांगना झलकारी बाई ने साहस के साथ अंग्रेजों का सामना किया था। उन्होंने अपने जीते जी अंग्रेजों की आधीनता स्वीकार नहीं की।
बाद में उन्हें अंग्रेजी सेना के हाथों वीरगति प्राप्त हुई थी। कार्यक्रम में रामखेलावन, सूर्यबली, सिद्धार्थ गौतम, सुरेश कुमार, वंशीलाल, बाबू राम आर्य, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, लल्लू प्रसाद, सुनील कुमार, अभयराज सिंह आदि मौजूद थे।