बिंदकी बस स्टाप में चुप ताजिया का जुलूस निकालते मुस्लिम समाज के लोग
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। वक्फ चुप ताजिया कमेटी ने सोमवार को चुप ताजिया निकाला। सीनाजनी और नौहाख्वानी का नजारा देखते बना। या हुसैन के नारों की गूंज के बीच कदीमी रास्तों से गुजर रहे ताजिया का दीदार करने को लोग शिद्दत से इंतजार करते नजर आए। कहा कि आतंकवाद का इस्लाम मेें कोई स्थान नहीं है।
मोहल्ला कजियाना के इमाम बारगाह मुख्तार नकवी से सुबह साढ़े आठ बजे चुप ताजिया उठा। जो चूड़ी वाली गली, मुस्लिम चौक, मुस्लिम इंटर कॉलेज होते हुए दोपहर बिंदकी बस स्टाप के पास स्थित कर्बला में समाप्त हुआ। मुस्लिम इंटर कॉलेज के पास अंजुमने अब्बासिया ने नौहाख्वानी व सीनस्नी पेश की।
जुलूस में जाकिरे अहले बैत जनाब यावर मेहंदी ने यजीदी जुल्म की दास्तां बयां की। दलालों की मस्जिद के पास आतंकवाद के खिलाफ बोलते हुए कहा कि इस्लाम में आतंकवाद का कोई स्थान नहीं है। इस्लाम अमन और आतिशी का महजब है। मौलाना फिरोज हैदर कानपुरी ने भी आतंकवाद पर तगड़ा प्रहार किया। कर्बला की दास्तान सुन आंखें नम हो र्गइं।