फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुईं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मिशन शक्ति के बैनर तले विकास भवन के सभागार में जनपद की कर्मठ महिला शक्तियों को सम्मानित किया गया। प्रोबेशन विभाग की ओर से विकास भवन के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, जिलाधिकारी संजीव सिंह और सीडीओ सत्य प्रकाश ने अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष नमिता सिंह चौहान एवं मिशन शक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर अध्यापिका गीता यादव, शीलू त्रिपाठी, अर्चना अरोड़ा और अमिता श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र दिया गया। विधायक करण सिंह पटेल, डीएम संजीव सिंह और सीडीओ सत्य प्रकाश ने महिला शक्ति की प्रशंसा करते हुए हौसलाअफजाई की और शिक्षा से समृद्घि की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया। प्रभारी प्रोबेशन अधिकारी राजेश सोनकर, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी धीरेंद्र अवस्थी, परियोजना अधिकारी कौशल सिंह और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें