फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क के विरोध में गल्ला व्यवसाय रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मंडी शुल्क के विरोध में जिले भर के आढ़तियों का विरोध जारी है। सोमवार को खागा और बिंदकी तहसील क्षेत्र के आढ़तियों ने कारोबार बंद करके विरोध दर्ज कराया। इनका कहना रहा कि मंडी के बाहर कारोबार करने वालों से मंडी शुल्क और विकास शुल्क न लिए जाने से सरकार को राजस्व का तो नुकसान हो ही रहा है साथ ही कालाबाजारी भी बढ़ रही है। सरकार को चाहिए कि मंडी के बाहर से या तो इन कारोबारियों को हटाया जाए या फिर इनसे भी शुल्क वसूला जाए। सरकार अगर जल्द फैसला नहीं करती है तो इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

खागा प्रतिनिधि के मुताबिक, मंडी शुल्क के विरोध में नवीन मंडी स्थल की सभी गल्ला आढ़तियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे खरीद बिक्री नहीं हो सकी। गांव देहात से आने वाले किसान और छोटे व्यापारी लौट गए। पल्लेदार खाली बैठे रहे, जिन्हें एक धेले की मजदूरी नहीं मिली। गल्ला आढ़ती संघ के अध्यक्ष राजाराम अग्रहरि ने बताया कि यह बंदी 26 सितंबर तक लगातार चलेगी। प्रदेश सरकार भेदभाव कर रही है। मंडी के बाहर खरीद फरोख्त पर कोई शुल्क नहीं है। सरकार की इस नीति से भारी नुकसान हो रहा है। इसके पहले भी धरना प्रदर्शन कर सरकार से शुल्क खत्म करने की मांग की जा चुकी है। मंडी में सौ के करीब गल्ला आढ़तियों की दुकानें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें