फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी में दो कसाई गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
जहानाबाद थाने में गोकशी के आरोपी। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। जहानाबाद थानाक्षेत्र में गोकशी करने पर गुरुवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से गोमांस और घटना में इस्तेेमाल औजार बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जहानाबाद थाने के पोजेपुर के जंगलों में एक हास्पिटल के पीछे गोकशी की गई। फैले अवशेष देख ग्रामीणों ने थानेदार संतोष शर्मा को सूचना दी तो भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने नई बस्ती मूलचंद्र गली निवासी नूर अहमद और उसके भाई फारूख को गिरफ्तार किया। वह मांस के पैकेट तैयार कर रहे थे। आरोपियों ने घटना में शामिल तीसरे साथी अतीक उर्फ बतिया का होना कबूल किया। पुलिस के पहुंचने से पहले अतीक फरार हो गया। आरोपियों के पास से सौ किलो मांस और औजार मिले। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
जिले में गोकशी की घटनाएं कुछ चिह्ति इलाकों में ज्यादा हो रही हैं। जहानाबाद, खखरेरू, हथगाम , सुल्तानपुर घोष , खागा , किशनपुर, ललौली, थरियांव के हसवां, सलेमपुर, हुसैनगंज, गाजीपुर इलाकों गोकशी के मामले ज्यादा मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें