फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रांसफार्मर फुंके, तीन हजार की आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कस्बे के अलग-अलग स्थानों पर रखे दो ट्रांसफार्मर तीन दिन से फुंके पड़े हैं। इससे करीब तीन हजार की आबादी प्रभावित है। रात को मच्छरों का प्रकोप और दिन में गर्मी से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पार कर लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की शाम को फुंक गया था। इस ट्रांसफार्मर से 200 घर जुड़े हैं। बिजली न होने से एक हजार की आबादी परेशान है। वहीं किशनपुर रोड के चौड़ाखेर मोहल्ले का 400 केवीए ट्रांसफार्मर बुधवार को फुंक गया था। इस कारण सराफा गली, किशनपुर रोड के 350 घरों में बिजली नहीं आ रही है। यहां की दो हजार की आबादी को पानी की सप्लाई भी नहीं मिल रही है। लोगों के घर में लगे इनवर्टर भी बंद हो गए हैं। शाम को मोमबत्तियों का सहारा लेना पड़ रहा है। अवर अभियंता श्याम सुंदर ने बताया कि इस्टीमेट बनाकर वर्कशाप में ट्रांसफार्मर फुंकने कागज भेज दिए गए हैं। वर्कशाप से ट्रांसफार्मर मिलते ही लगाकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें