फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन के आड़े आ रही गांवदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रवासियों को होम क्वारंटीन की शर्त पर घर लिए भेजा गया था, मगर अब गांवदारी होम क्वारंटीन के आड़े आ रही है। लोग घरों में न रहकर बाहर घूम रहें और पंचायतों के मुखिया गांवदारी के नाते टोक भी नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक तकरीबन पचास हजार लोगों की घर वापसी हुई है। इन्हें चौदह से इक्कीस दिनों तक होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए थे। मगर इसका अनुपालन नहीं हो रहा है। गाजीपुर के साजिद ने बताया कि दस दिन पहले मुंबई से पड़ोस में तीन लोग आए हैं। तीनों घूम रहे हैं।
चांदपुर के महेश कहते हैं कि गांवदारी की वजह से मुखिया बहुत बोलने की स्थित में नहीं। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नदीमुद्दीन पप्पू का कहना है जितना संभव हो सकता है, प्रधान काम कर रहे हैं। जनता का फर्ज है कि वह जिम्मेदारी समझे और उसी के लिहाज से सामाजिक भागीदारी निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें