फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से पूछी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिले के जनप्रतिनिधियों से बात की। इस दौरान जन प्रतिनिधियों ने बिजली विभाग से संबंधित निर्माणाधीन कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग उठाई। ऊर्जा स्रोत मंत्री लॉकडाउन के बाद जल्द काम पूरा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट वीडियो कांफ्रेंसिग हाल में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी, बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, सदर विधायक विक्रम सिंह, खागा विधायक कृष्णा पासवान ऊर्जा मंत्री ने अलग-अलग बात करते हुए किसान आसान किस्त योजना के पंजीकरण की तिथि 31 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। बताया कि मार्च और अप्रैल के बिलों को 15 मई तक जमा कर देने पर बिना किसी सरचार्ज के बिल में एक फीसदी की छूट दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री निर्माणाधीन बिजली विभाग का वर्कशाप जल्द चालू कराने की मांग की। सदर विधायक ने शहर का अधूरा पड़ा विद्युतीकरण पूरा कराने की मांग की। बिंदकी विधायक ने जिले में अधूरे पर बिजली उपकेंद्र चालू कराने की मांग उठाई। ऊर्जा मंत्री ने लॉकडाउन के बाद ईंट, मौरंग, गिट्टी की उपलब्धता होने पर जल्द से निर्माण पूरा कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता आनंद प्रसाद, प्रभाकर पांडेय आदि विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

.......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें