फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साझा रसोई ने मिटाई कुशीनगर के मजदूरों की भूख

विज्ञापन
शहर के पक्का तालाब क्षेत्र में लॉकडाउन में फंसे लोगों को राशन वितरित करते समाजसेवी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन के बाद से जिले में कुशीनगर के तमाम मजदूर फंसे हैं। साझा रसोई ने अमर उजाला फाउंडेशन के साथ भूख से तड़प रहे इन मजदूरों की सुधि ली। लॉकडाउन के 28 दिन जैसे-तैसे काटने वाले मजदूरों को राहत सामग्री मिली तो इनकी खुशी का ठिकाना न रहा। साझा रसोई ने इन सभी को तीन मई तक बेफिक्र होकर रहने का भरोसा दिया। कहा कि वह उनके साथ है, कोई भूखा नहीें रहेगा।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के सामाजिक सरोकार की मुहिम में भागीदार साझा रसोई ने राहत सामग्री वितरण के दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा। एक-एक को बुलाकर मदद मुहैया कराई गई। मलवां औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले मजदूरों के चेहरे की खुशी देखते बन रही थी।
युवा समाजसेवी व कांग्रेसी नेता शिवाकांत तिवारी ने कहा कि किसी मजदूर को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मौके पर 20 लोगों को राहत सामग्री दी गई। राहत सामग्री वितरित करने में यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के प्रिंस रियासत अली, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहसिन खान, सुधाकर अवस्थी, पंकज गौतम, उदित अवस्थी, वीरेंद्र गुप्त व अशोक दुबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें