शहर के वर्मा चौराहा स्थित सांई मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को भोजन बांटते व्यापारी
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। लॉकडाउन में साईं रसोई जरूरतमंदों को भोजन करा रही है। बुधवार को कलक्टगंज स्थित साईं मंदिर में लोगों को भोजन के पैकेट दिए गए। संचालन पूर्व नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अजय अवस्थी की टीम ने किया।
मौके पर सभासद दिवाकर अवस्थी, सुनील शुक्ला, शीलू अवस्थी, डॉक्टर निरंजन दुबे, राजू मिश्रा, शोभा दुबे, सुशीला पांडे, अमित दीक्षित मौजूद रहे। संवाद