फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक को गांव में घुसने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता(फतेहपुर)। कौशांबी जिले से यहां जाम गांव में ससुराल आए एक युवक को ग्रामीणों ने उसकी हालत देख गांव में नहीं घुसने दिया। इसके लिए तीखी नोकझोंक भी हुई। युवक को खांसी आ रही थी, बुखार था और हाथ में दवा भी लिए था। एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल के लिए रवाना करने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

किशनपुर के गढ़ा निवासी भैयालाल अपने ससुराल जाम गांव के रेशम लाल के यहां दोपहर में आया था। खांसी व बुखार से पीड़ित होने से उसे नहीं घुसने दिया गया। वह खुद को कौशांबी के मंझनपुर से आना बता रहा था और दवा लिए हुए थे। ग्रामीणों का दबाव देख खुद ससुर रेशमलाल ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर आई टीम उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाने की बात कहकर ले आई। कोरोना सेल प्रभारी डॉ. के.के. श्रीवास्तव का कहना है कि धाता की दूरी काफी है। रोगी के आते ही उसका परीक्षण कर सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें