फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी तैयारियों के बीच आज से शुरू होगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए तैयारियां आधी-अधूरी हैं। बुधवार से यहां खरीदारी होनी है। कहीं बैनर नहीं तो कहीं पर बोरियां नहीं पहुंचीं। असोथर क्रय केंद्र के मैदान में पानी भरा है।
विज्ञापन

किसानों का गेहूं खरीदने के लिए जिले में 52 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पीसीएफ, यूपी एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम के 23 क्रय केंद्रों में अभी तक बोरियां नहीं हैं। कई केंद्र प्रभारियों ने अभी तक बैनर भी नहीं लगाए हैं। असोथर कस्बा का क्रय केंद्र इस बार हाटशाखा के गोदाम में बनाया गया है। वहां पर परिसर में पानी भरा हुआ है। बता दें कि समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद बुधवार से शुरू होनी है। कुछ किसानों ने अपना पंजीकरण भी करा लिया है। डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि असोथर क्रय केंद्र परिसर में धूल अधिक होने की वजह से पानी का छिड़काव कराया गया है। कुछ जगह पर पानी भर गया है लेकिन गर्मी की वजह से रात तक पानी सूख जाएगा। इन क्रय केंद्रों में बोरियां नहीं हैं। वहां बुधवार तक बोरियां पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें