फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: चचेरी बहन को बचाने में छात्रा ट्रक की चपेट में आने से मौत

Mon, 15 Nov 2021 03:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
रोते बिलखते परजिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर के बकेवर में मुगलमार्ग हाईवे पर सोमवार सुबह करीब छह बजे कक्षा नौ की छात्रा ट्रक की चपेट में आने से कुचल गई। उसकी मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला। परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के बकेवर बुजुर्ग निवासी राजेश कुशवाहा की पुत्री मोनी (14) कक्षा नौ की छात्रा थी।
विज्ञापन


वह सुबह शौचक्रिया को जंगल चचेरी बहन रोशनी पुत्री रामआसरे कुशवाहा के साथ गई थी। वह दोनों रिश्ते में चचेरी बहन है। रोशनी ने बताया कि घर लौटते समय हाईवे किनारे चल रहे थे। वह रोड की तरफ थी। चौडगरा से जहानाबाद की ओर जा रहा ट्रक पीछे से पहुंचा। ट्रक को देखकर मोनी ने उसे हाथ मारकर झाड़ियों की धकेल दिया। तभी मोनी ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ट्रक और चालक की तलाश करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मोनी जानकी इंटर कॉलेज बकेवर में छात्रा थी । उसके दो बड़े भाई रोहित, शिवा और छोटी बहन रोशनी हैं। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया की छात्रा के पिता ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


घर में नहीं शौचालय 
बकेवर बुजुर्ग गांव में राजेश कुशवाहा के परिवार को शौचालय योजना तक लाभ नहीं मिला है। योजना का लाभ मिला होता तो शायद मोनी हादसे का शिकार नहीं होती। राजेश कुशवाहा ने बताया कि पूर्व प्रधान चुनावी खुन्नस मानते थे। तभी उसे शौचालय योजना का लाभ नहीं मिल सका था। प्रधान जयराम पासवान  ने बताया कि अभी विकास कार्य नहीं चालू हुए हैं। योजना के आते ही परिवार को लाभ दिलाया जाएगा।

फैली झाड़ियों से पटरी पर चलनेे वाले नहीं दिखते
मुगलमार्ग हाईवे पर बकेवर, जहानाबाद थाना क्षेत्र में दोनों पटरियों के झाड़ियां फैली हुई है। ऐसे में ट्रक चालक ओवरटेक करने के दौरान सड़क किनारे तक पहुंच जाते हैं। सड़क किनारे चलने वाले भी चालकों को नहीं दिखाई देते हैं। हादसे के पीछे यह भी वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें