फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: कंटेनर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, कंटेनर चालक घायल, लगा जाम

Mon, 08 Nov 2021 09:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र हाईवे पर कैंची मोड़ के पास रविवार शाम कंटेनर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।  हादसे के बाद कंटेनर के पीछे बाइक सवार दंपति टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर और ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। नउवाबाग से एक ईंट लादकर ट्रैक्टर जा रहा था। कैंची मोड़ पर मुड़ने के लिए ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक मारी। तभी पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ गया और क्षतिग्रस्त हो गया।

ट्रैक्टर की सारी ईंट हाईवे पर फैल गई। इसी दौरान कंटेनर में पीछे से बाइक सवार दंपति जा टकराए। जेसीबी से कंटेनर का केबिन तोड़कर चालक बलविंदर निवासी चंदूपुर जिला गुरुदासपुर प्रांत पंजाब को निकाला गया।
विज्ञापन


वहीं हादसे में कानपुर के बाइक सवार कंचन शर्मा और उसके पति रमेश शर्मा घायल हुए। कंचन का मायका शाह कस्बा है। वह त्योहार पर पति के साथ आई थी। तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें