फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः हरी सब्जियों के गिरते दामों से परेशान किसान

विज्ञापन
आढ़त की दुकान पर रखी बोरियो में भरी भिंडी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। भिंडी, करैला नवीन मंडी स्थल में थोक भाव में सौ रुपये से लेकर दो सौ रुपये क्विंटल बिक रहा है। बिक्री न होने पर फेंक दिया जाता है। इन सब्जियों की लागत निकलना तो दूर, तोड़ने और मंडी तक लाने का किराया भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

किसान मान सिंह, ज्ञान सिंह, धरम राज और लल्लू महाजन ने बताया कि लॉकडाउन से सब्जियां प्रयागराज, कानपुर सहित अन्य जिलों में नहीं जा पा रहीं हैं। क्षेत्र की अन्य कस्बों और गांवों में लगने वाली बाजार भी बंद है।
इन बाजारों में फुटकर विक्रेता नहीं आ रहे हैं। माल की खपत नहीं के बराबर है। इन किसानों ने बताया कि मंडी में लाई गई आधी ही सब्जियां बिक पाती हैं। आढ़तियों के यहां छोड़ जाते हैं। दूसरे दिन भी न बिकने पर फेंक दी जाती हैं। हजारों रुपये का नुकसान हो चुका है। अब तो हालत यह हो गई है कि खेतों में ही इन सब्जियों को सड़ा देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें