फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खाद वितरण केंद्र पर उमड़ी किसानों की भीड़, खूब हुई धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। देवमई ब्लॉक में शनिवार को खाद वितरण के दौरान किसानों की भारी भीड़ जुट गई। भीड़ अधिक होने से किसानों को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। इससे खाद लेने में काफी दिक्कतें हुईं। इसके बावजूद केंद्र पर पुलिस व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

केंद्र पर यूरिया की 500 बोरी, डीएपी की 800 और एमपीके की 600 बोरी उपलब्ध थीं। गेहूं की फसल के लिए पहुंचे किसानों की मुख्य मांग यूरिया की रही। आधार कार्ड के आधार पर प्रति किसान दो बोरी यूरिया वितरित की जा रही थी।
केंद्र प्रभारी सहनूर ने बताया कि सुबह से ही 400 से 500 किसान लाइन में लगे थे। इससे वितरण प्रभावित हुआ। पुलिस बल न होने के कारण भीड़ को नियंत्रित करना कठिन हो गया। उन्होंने बताया कि धक्का-मुक्की के बीच समझाकर खाद का वितरण किया गया। वितरण का कार्य शाम पांच बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें