फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किसान का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। घर से शनिवार शाम नलकूप जाने को निकले किसान का सुबह खेत पर शव मिला। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताकर फोरेंसिक टीम बुलाने की मांग की। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के बुढ़वा गांव निवासी विभू सिंह सचान (42) शनिवार शाम घर से सात बजे नलकूप गया था। रात को घर नहीं लौटने पर मां निर्मला देवी ने बटाईदार नंदराम को फोन कर नलकूप भेजा। नलकूप में बटाईदार को विभू नहीं दिखा। सुबह नलकूप से कुछ दूरी पर सरसों के खेत में विभू का शव मिला। सूचना पर मां व भाई अवनीश,चाचा दिलीप सिंह अन्य परिजन पहुंचे। चेहरा नीला पड़ा था। मुंह में चोट के निशान, जीभ भी निकली थी। भाई ने हत्या की आशंका जताई। फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने टीम बुलाकर फोरेंसिक जांच कराई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विभू की पत्नी साक्षी अपने 11 वर्षीय इकलौते पुत्र लक्ष्य के साथ आठ साल से घाटमपुर में रहती है। पत्नी ने तलाक का वाद भी दाखिल कर रखा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें