फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों की मनमानी से किसान हुआ परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता(फतेहपुर)। पहले पतला धान क्रय केंद्र पर नहीं लिया गया। अब मोटे धान से क्रय केंद्र को परेशानी हो रही है। पहले मंसूरी धान खरीदने की बात कहकर किसानों को बुलाया गया और अब मंसूरी में कमी निकालकर उसे वापस किया जा रहा है। यह हाल है कि धाता स्थित धान क्रय केंद्र का। जहां रोजाना बदल रहे निर्देशों से किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और मजबूर होकर उसे बाजार में कम दाम में अपनी फसल बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन

धाता में पीसीएफ एजेंसी की ओर से धान क्रय केंद्र खुला हुआ है। रोजाना यहां पर 300 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। मगर इसके सापेक्ष रोजाना यहां से 50 से 100 क्विंटल धान ही लिया जा रहा है। जबकि सुबह से शाम तक किसानों की लाइन लगी रहती है और शाम के बाद किसानों को अपना धान वापस लेकर बाजार में बेचना पड़ता है। यहां जो किसानों को टोकन दिए गए हैं, वह भी फरवरी तक के हैं।
देवरी गांव निवासी भानू प्रताप सिंह, प्रेम सिंह, सरसौली गांव निवासी गोरेलाल, गोवर्धन, राकेश विश्वकर्मा, अहमदपुर कुशुंभा निवासी राकेश सिंह, मनमोहन सिंह, बनवारी लाल आदि ने बताया कि क्रय केंद्र पर रोजाना नए-नए बहाने बनाकर किसानों को वापस किया जा रहा है। ऐसे में किसानों को बाजार में कम दाम में धान बेचना पड़ रहा है। किसानों ने क्रय केंद्र की मनमानी पर रोक लगाए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें