फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी में आधा तो किसी बोरी में एक किलो अधिक मिला धान

विज्ञापन
क्रय केंद्र का निरीक्षण करते आयुक्त। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। सरकारी धान खरीद केंद्रों पर अपनी उपज लेकर आने वाले किसानों से क्रय केंद्र प्रभारी आधा से एक किलोग्राम धान अधिक लेकर उन्हें चूना लगा रहे हैं। इसका खुलासा बुधवार को अपर आयुक्त प्रयागराज मंडल के निरीक्षण में हुआ। इस पर अपर आयुक्त ने केंद्र प्रभारियों से नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

दिन-रात मेहनत करके फसल उगाने वाले किसानों को हर ओर नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालात ये है कि महंगे बीज, खाद, सिंचाई के बाद जो उपज हुई। उसे सरकारी क्रय केंद्र पर बेंचने पर केंद्र प्रभारी भी चूना लगा रहे हैं। इसका खुलासा मंगलवार को मंडलायुक्त प्रयागराज संजय गोयल के निरीक्षण में हुआ था। उन्होंने हसवा ब्लाक के हाट शाखा और पीसीएफ क्रय केंद्र का निरीक्षण किया था। जहां 40 किलो 700 ग्राम की बोरी में 800 ग्राम अधिक धान मिला था। इस पर मंडलायुक्त ने जिला प्रबंधक पीसीएफ को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया था।
इस क्रम में बुधवार को प्रयागराज मंडल के अपर आयुक्त पुष्पराज सिंह ने भी खागा कस्बे के चार धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। नवीन मंडी स्थित क्रय विक्रय केंद्र में अब तक खरीदे गए धान का स्टाक देखा। यहां रखी धान की बोरियों की तौल कराई। तो कई बोरियों में 41 किलो 200 ग्राम, 41 किलो 700 ग्राम तक धान निकला। इस
विज्ञापन

पर अपर आयुक्त ने केंद्र प्रभारी सुरेंद्र सिंह को फटकार लगाई। चितौली के एक किसान शिवराम सिंह ने यहां बोरियां वापस न करने की शिकायत की। इस पर अपर आयुक्त ने तत्काल बोरियां वापस करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने नवीन मंडी में ही हाट विपणन शाखा के दोनों क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां बिना अनुमति के काम कर रहे अनुराग को केंद्र से बाहर कर दिया। ऐसे लोगों के दोबारा मिलने पर प्रभारी विनोद जायसवाल को कार्रवाई की चेतावनी दी। यहां भी उन्होंने पांच धान की बोरियों की तौल कराई। इन सभी बोरियों में निर्धारित मात्रा
से अधिक धान मिला। उन्होंने खरीदे गए स्टाक, मिल में भेजे गए धान की जांच की। केंद्र पर मौजूद ईंट गांव के बटाईदार किसान विमला प्रसाद ने बताया कि उनका धान नहीं तौला जा रहा है। उन्होंने तत्काल धान तौलने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी किसान एक बोरी में 40 किलो 700 ग्राम से अधिक धान की तौल न कराए। बोरी लाने वाले किसान अपनी बोरी वापस ले जाएं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें