बिंदकी। रोटावेटर की चपेट में आने से शनिवार को किसान की मौत हो गई। जानकारी पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
कोतवाली के नरैचा गांव निवासी राजेंद्र पाल (45) किसान था। वह शनिवार को खेत की जुताई कराने गया था। ग्रामीणों ने बताया कि वह ट्रैक्टर चालक के बगल में बैठा था। अनियंत्रित होकर रोटावेटर पर गिरने से घायल हो गया।
इस पर चालक ने फौरन ट्रैक्टर रोका। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन देर हो चुकी थी। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। अभी परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है।