फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मंदिर परिसर में मजदूर का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मंदिर परिसर में मजदूर का फंदे से शुक्रवार रात शव लटका मिला। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बा निवासी रामबिहारी (50) मजदूरी करता था। उसे पंथेश्वरी मंदिर के बरामदे में फंदे से लोगों ने लटका देखकर परिजन और पुलिस को सूचना दी। फंदा काटकर उतारने के बाद जीवित होने की आशंका पर सीएचसी लेकर गए। यहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि परिवार में अक्सर घरेलू विवाद रहता था। इसी वजह से खुदकुशी प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें