फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तेज रफ्तार ट्राला से कुचलकर किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो-11-हादसे के बाद बिजली खंभा में भिड़ा ट्राॅला। संवाद
विज्ञापन
हुसैनगंज। तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर की चपेट में आने से मंगलवार को साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद किसान करीब 20 फीट तक ट्राला में ही फंसकर घिसटता चला गया। ट्राला बिजली के खंभे से टकराने के बाद रुका। कड़ी मशक्कत के बाद ट्राला में फंसे शव को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान जाम लगा रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कैथपुरवा गांव निवासी मथुरा प्रसाद (55) किसान थे। वह मंगलवार सुबह नहर की ओर से शौच के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। थाना क्षेत्र डलमऊ रोड पर कैथपुरवा बिजली उपकेंद्र के नजदीक पीछे से आ रहे ट्राला ने साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल समेत किसान ट्राला में ही फंस गया। चालक करीब 20 फीट तक चालक को घसीटते ले जाने के बाद बिजली खंभे से टकरा गया। ट्राॅला से कूदकर चालक भाग निकला।
हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। किसान के फंसे शव को आसपास की मिट्टी खोदकर करीब आधे घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। उनका एक पुत्र नीरज दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। करीब 20 साल से पत्नी की मौत हो चुकी है। एसएसआई बृजेंद्र माथुर ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। वाहन को थाने में खड़ा कराया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

फोटो-11-हादसे के बाद बिजली खंभा में भिड़ा ट्राॅला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें