फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 को किसान समस्याओं पर भाकियू की गर्जना .

विज्ञापन
नहर कालोनी परिसर में भाकियू की मासिक बैठक में बोलते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। भाकियू ने किसानों की समस्याओं पर शनिवार पंचायत की। पंचायत में समस्या निस्तारण न होने मुद्दा छाया रहा। अराजनैतिक संगठन ने समस्याओं को निस्तारित करने पर हो रही हीलाहवाली पर 23 नवंबर को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया।
विज्ञापन

पंचायत नहर विभाग में जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम की अध्यक्षता में बुलाई गई थी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि धान खरीद केंद्रों में धांधली मची है। किसान उपज की तौल कराने को परेशान हैं। नलकूपों की हालत खराब है। नहरों का हश्र किसी से छिपा नहीं है।
बिजली दी नहीं जा रही है और बकाएदारी पर एफआईआर दर्ज करा दी जा रही है। इससे साफ है कि किसानों को लेकर शासन व प्रशासन का क्या नजरिया है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, प्रीतम सिंह,देव नारायण पटेल, संतोष बाजपेई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें